- सिटी पैलेस जाने से पहले ये जरूर जान लें कि इसका टिकट काफी महंगा है। म्यूजियम का टिकट 300 रूपए प्रति व्यक्ति है। इसलिए अपने बजट के अनुसार ही सिटी पैलेस घूमने का प्लान बनाएं। अगर आपको सिटी पैलेस के अंदर म्यूजियम नहीं देखना है तो आप मात्र 30 रूपए का टिकट लेकर इस सुंदर प्रॉपर्टी को देख सकते हैं। लेकिन इस टिकट से आप म्यूजियम नहीं देख सकते।
- सिटी पैलेस घूमना तभी सफल होगा जब आप गाइड करें। क्योंकि गाइड द्वारा दी जाने वाली जानकारी के बिना सिटी पैलेस घूमना काफी महंगा पड़ जाएगा। यहां आपको ऑरेंज टैग के साथ गाइड मिल जाएंगे, जिनका फ्लैट रेट 200- 250 रूपए है। यहां ऑडियो गाइड भी उपलब्ध होता है। दरबार हॉल और क्रिस्टल गैलरी को देखने के लिए अलग से 700 रूपए का टिकट लेना होगा। बता दें कि पूरा सिटी पैलेस म्यूजियम को देखने में पूरा 3 से 4 घंटे का समय लगेगा।
- सिटी पैलेस में मेवाड़ी घोड़े आकर्षण का केंद्र हैं। यहां जाकर इन घोड़ों को देखना ना भूलें।
- सिटी पैलेस की झील में बोट राइड का मजा अलग ही है, लेकिन बोट राइड के चार्जेस 450 रूपए हैं और दोपहर 3 बजे के बाद तो ये चार्जेज बढ़कर 850 रूपए प्रति व्यक्ति हो जाता है।
- पैलेस के अंदर गाड़ी पार्क करने के 250 रूपए लगते हैं जबकि अगर आप पैलेस से 50 मीटर दूर गाड़ी पार्क करेंगे तो आपको गवर्नमेंट पार्किंग के तहत 20 रूपए देने होंगे।
- सिटी पैलेस के भीतर आप कैमरा ले जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए अलग से चार्ज देना होगा। फोटोग्राफी के लिए 200 रूपए और विडियोग्राफी के लिए 500 रूपए शुल्क देना होगा।
- खाने के साथ पानी भी अपने साथ अंदर पैलेस में ले जाने की अनुमति है। क्योंकि महल के अंदर आपको तीन से चार घंटे लग जाते हैं, ऐसे में कुछ स्नैक्स और पानी अपने साथ जरूर लेकर जाएं।
- सिटी पैलेस में टिकट में डिस्काउंट पाने के लिए स्टूडेंट आईडी और अपना खुद का पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं।
- यहां आप “मेवाड़ लाइट एंड साउंड शो” का भी आनंद ले सकते हैं। मानिक चॉक पर शाम 7 से 8 बजे मेवाड़ लाइट एंड साउंड शो आयोजित होता है। राजस्थान का इतिहास जानने का यह सबसे अच्छा मौका है, इसलिए इस शो को देखना ना भूलें।
23. सिटी पैलेस जाने से पहले जान लें बातें